
बरमकेला:- जनपद पंचायत बरमकेला में सभापति का चुनाव सम्पन्न हुआ,भाजपा नेत्री जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या नायक स्थायी समिति स्वच्छता विभाग की सभापति निर्विरोध चुनी गई।
जो कि जनपद पंचायत बरमकेला के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार नायक के भतीजा वधु एवं रायगढ़ जिला में भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी रहे युवा नेता स्व.जयकिशन नायक के भाभी हैं श्री रामकुमार नायक के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुये उनके भतीजे श्री पवन नायक के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या नायक ने अपने पहले ही चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए जनपद सदस्य बनी
उनके सभापति बनने पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल जी पूर्व विधायक श्री जवाहर नायक जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय नायक जी महामंत्री श्री रामकृष्ण नायक जी जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री कैलाश पंडा जी श्री पुनीत चौहान जी श्री कैलाश नायक जी बरमकेला मंडल अध्यक्ष श्री मनोहर पटेल जी सरिया मण्डल के पूर्व अध्यक्ष परदेशी प्रधान जी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी जी महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल जी राधामोहन पाणिग्राही जी जनपद सदस्य आनंद सा जी जनपद सदस्य प्रतिनिधि शम्भूनाथ प्रधान जी पूर्व जनपद सदस्य सुकदेव दुआन जी युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकिशोर पाणीग्राही जी उपाध्यक्ष पवन साहू जी ग्राम पंचायत बार के सरपंच तेजराम सिदार जी,अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बरमकेला के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा सरिया बरमकेला मण्डल भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बधाई दी है।
निर्वाचन उपरांत स्वच्छता समिति के सभापति कौशल्या नायक ने बताया कि मुझे जिस उम्मीद से यह दायित्व सौंपी गई है,उस पर खरा उतरकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगी। साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लाभ दिलाने का प्रयास करूंगी।






