
PMAY के तहत गरीब परिवारों के आवास को रोककर अत्याचार कर रही भूपेश सरकार- अजय जवाहर नायक

जब तक आवास नही मिलेगा ,गरीब परिवारों की छतों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ते रहेंगे-राजकिशोर पटेल
बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरगड़ी में आज भाजपाइयों द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के तहत कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक ने ग्रामीणों को बताया कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने गरीब परिवारों का आवास रोक रखी है तथा लोगों ने जो आधा अधूरा आवास भी बनाए हैं। उनका भी पेमेंट को रोक कर रखा है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार का कार्यक्रम कर गांव में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।






