
बरमकेला/सुधीर चौहान:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत विकासखंड बरमकेला से कटंग पाली मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण आए दिन सड़क में दुर्घटनाएं होती रहती है तथा धूल डस्ट से लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव पड़ता जा रहे हैं। और लोगों में काफी आक्रोश भी बढ़ रही है। जिसको देखते हुए आज भाजपा मंडल बरमकेला के मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक,महामंत्री मंडल बरमकेला राजकिशोर पटेल,जनपद सदस्य मोहन पटेल,जनपद सदस्य सुकदेव दुआन,पार्षद कमल चौहान ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रतिनिधि ज्ञापन सौंपा और सात दिवस के भीतर स्वीकृति नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही और चेतावनी भी दी है।






