राजनीतिसंगठनसामाजिक

भाजपा मंडल बरमकेला के शिरोमणी बने राजकिशोर पटेल,दिग्गज नेताओं ने दिये आशिर्वाद,निवर्तमान अध्यक्ष हुए भावुक

बरमकेला:- 17/7/2025को पी डब्लू डी रेस्ट हाऊस बरमकेला में भारतीय जनता पार्टी मंडल बरमकेला का बैठक संपन्न हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष का घोषणा होना था जिसमें मंडल अध्यक्ष का ताज राजकिशोर पटेल के सर सजा सभी ने राजकिशोर पटेल को आशीर्वाद एवं बधाई दिए। सर्वप्रथम तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना करने के पश्चात् अतिथि देवो भव:के तर्ज पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर पटेल जी ने अपने पांच साल में जो हुआ सभी को याद करते हुए भावुक हो गए जगन्नाथ पाणिग्राही , जवाहर नायक , ज्योति पटेल, कैलाश पंडा सभी ने आशिर्वाद स्वरूप अपने बातों को साझा करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए जो दायित्व मिला है उसे निर्वहन करने को कहा गया एवं आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रेरित किया गया भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे मंच का सफल संचालन महामंत्री अरविंद पटेल के द्वारा किया गया वहीं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के द्वारा किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button