
रायगढ़ – भीम आर्मी और भीम रेजिमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 16% आरक्षण को लेकर रायपुर में हो रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन मे सतनामी समाज जिलाध्यक्ष बानू खूँटे शामिल हुए।
2 फरवरी हुए इस जनांदोलन में प्रदेश भर के भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए थे जिसमें रायगढ़ जिले से सतनामी समाज जिलाध्यक्ष लीलाधर बानू खूँटे की उपस्थिति प्रदेश मे चर्चा का विषय रहा क्योंकि उसी दिन जिलाध्यक्ष बानू खूँटे का जन्मदिन था, प्रतिवर्ष उनके जनमदिन को लेकर जिले के युवाओं मे हर्ष का माहौल रहता है, इस वर्ष भी कई सारे कार्यक्रम की तैयारी भी पहले से होकर रखी थी ।

किन्तु उसी दिन प्रदेश में 16% आरक्षण को लेकर प्रदेश स्तर पर रायपुर में आंदोलन था। समाजिक सेवा में लीन बानू खूँटे को अपने जन्मदिवस के कार्यक्रम को रद्द कर अपने सामाजिक दायित्व को निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण माना।

विदित हो कि प्रदेश में इस समय आरक्षण को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है और हर क्षेत्र में आंदोलन हो रहे है जिसके तारतम्य में इस बार प्रदेश स्तर पर वृहद रूप से भीम आर्मी और भीम रेजिमेंट के बैनर तले आंदोलन हुआ । इस विशाल जनांदोलन की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी जिसको लेकर प्रदेशभर के भीम आर्मी के कार्यकर्ता सक्रिय थे।
कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं समेत जिले से भी कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जिसमे शिव कांशी,माखन दास,बसंत लहरे,संदीप ओगरे,श्रवण महेश,संतोष भारद्वाज ,अमित महिष,चंदन मिरी,समीर कठिया,पप्पू रमन,लोकेश,दादू, आदि शामिल थे।






