
बरमकेला:- दिनांक 09-05-2026 समय 7:45 PM को वन परिक्षेत्र सारंगढ़ के सर्किल बरमकेला के मारोदरहा परिसर के अंतर्गत ग्राम मारोदरहा के स्कूल के पास 01 नग मयूर पक्षी वन क्षेत्र से भटक कर आ गया था जिसकी सूचना उप सरपंच दिनेश कुमार डनसेना द्वारा वन विभाग को सूचना दिया जाने पर तत्काल मौके स्थल पर सर्किल स्टॉप बरमकेला पहुंचे और मयूर पक्षी को पूर्ण रूप से सही सलामत स्वस्थ हालत में बरमकेला ला कर उ व म अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशानुसर दिनांक 10/05/2026 को गोमार्ड अभ्यारण बरमकेला में पूर्ण रूप से सही सलामत स्वस्थ हालत में छोड़ा गया। वन विभाग के भूषण प्रसाद सिदार डिप्टी रेंजर, प्रकाश खूंटे BFO मारोदरहा, डमरूधर पटेल, रामप्रसाद के द्वारा मयूर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।






