मनेंद्रगढ़:- समरमाड़ा स्थित आई.ई.आर.सी.द फ्लाइंग किड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है। पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड में टॉपर्स ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
कक्षा 5वीं में शुभम महिलांगे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में चौथा स्थान हासिल किया। कृतिका सिंह 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान पर रहीं। रुद्र तिवारी ने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयम गुप्ता 88.50 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे, जबकि भरत 87 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 8वीं में गंगोत्री मरावी ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हर्ष वेवल 88.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। मंजुलिका सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम.डी. सुहेल 85.83 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे, जबकि खुशी सिंह ने 85.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।विगत 6वर्षों से आई.ई.आर.सी.द फ्लाइंग किड्स स्कूल अपना उत्कृष्ट योगदान दे कर यहां के बच्चों को विभिन्न चयन परीक्षा जैसे नवोदय स्कूल, एकलव्य स्कूल, प्रयास एवं आर्मी स्कूल के लिए चयन कर पालकों के बीच भरोसा कायम किया है।






