कानूनक्राइम

अवैध रूप से ब्याज वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही,कोतवाली प्रभारी ने दी चेतावनी

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से ब्याज (सूदखोरी) का कारोबार करने वालों के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव ने आम लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि बिना लाइसेंस मनमाने तरीके से ब्याज वसूलने वाले और कर्जदारों को प्रताड़ित करने वाले लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे लोगों के दबाव या डर में आने के बजाय सीधे पुलिस से संपर्क करें।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध सूदखोर अक्सर गरीब, जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना निशाना बनाते हैं। बैंक की प्रक्रिया से बचने या तत्काल पैसों की जरूरत का फायदा उठाकर ये लोग बिना गारंटी के नकद रकम देते हैं और बदले में कोरे चेक तथा खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं। इसके बाद 10 से 20 प्रतिशत तक मासिक ब्याज वसूला जाता है, जो कुछ ही समय में मूल रकम से कई गुना बढ़ जाता है।

पुलिस के अनुसार रकम वापस नहीं कर पाने की स्थिति में कई मामलों में मोटरसाइकिल, सोने के गहने या जमीन-जायदाद पर दबाव बनाकर कब्जा करने जैसी शिकायतें सामने आती हैं। थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने स्पष्ट कहा कि बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसा देना और वसूली के लिए डराना-धमकाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित कानूनों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की जांच और कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रमोद यादव ने जनता से सीधी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सूदखोर मानसिक, सामाजिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, तो लोग डरें नहीं और कोई गलत कदम न उठाएं। कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज या अन्य साक्ष्यों के साथ तुरंत थाने पहुंचें। पुलिस पहचान गोपनीय रखते हुए पीड़ितों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button