स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत के संकल्प की गूंज

युवा शक्ति, मातृशक्ति और किसान हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है : राधामोहन पाणिग्राही
बरमकेला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक श्री बैजनाथ पटेल जी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि श्री राधामोहन पाणिग्राही जी, श्री चूड़ामणि पटेल जी, सरपंच श्रीमती मदन कुमारी शौकीलाल सहिस जी, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती आकांक्षा बेहरा जी , श्री नान्हूराम सामले जी, श्री उग्रसेन पटेल जी,श्री दर्शन सिंह कुजूर जी, श्री डोलमणी एक्का जी, श्रीमती सुरूजकुमारी कोड़ाकु जी सहित जनप्रतिनिधि प्राचार्य श्री धर्मपाल पटेल जी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर श्री राधामोहन पाणिग्राही जी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति, मातृशक्ति और किसान हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं।” सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए उन्होंने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ उद्बोधन का समापन किया। समारोह में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।






