
सरिया। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के ग्राम अमुर्रा स्थित नवीन सेवा सहकारी समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा फीता काटकर की गई। इसके पश्चात नाप-तौल यंत्र का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री परदेशी प्रधान, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मंडल उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, मंडल कार्यालय मंत्री एवं प्राधिकृत अधिकारी नरेश पटेल, प्राधिकृत अधिकारी सरिया सुनील प्रधान, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रधान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रधान सहित पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार, नलकुमार नायक, भीमसेन साहा एवं बुधेश्वर सामल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होना जरूरी है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। नवीन सेवा सहकारी समिति अमुर्रा में धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।






