
सरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के अंतर्गत ग्राम रानीडीह स्थित नवीन सेवा सहकारी समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा फीता काटकर की गई। इसके पश्चात नाप-तौल यंत्र का विधिवत पूजन कर धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की गई। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री परदेशी प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मंडल महामंत्री नारायण प्रधान एवं महेश बारीक, मंडल मंत्री एवं ग्राम पंचायत रानीडीह के सरपंच सुकलाल चौहान, प्राधिकृत अधिकारी एवं सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सुरसी राधाकांत देहरी, ग्राम पंचायत तोरा के सरपंच वृंदावन प्रधान, जनपद सदस्य आनंद सा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शम्भूनाथ प्रधान, जयप्रकाश सिंह ठाकुर, सुरेंद्र प्रधान एवं अभि प्रधान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान बंधुओं, मातृशक्ति एवं ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।






