
नाप-तौल यंत्र की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में उत्साह
सरिया। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सेवा सहकारी समिति मर्यादित लुकापारा में धान उपार्जन केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नाप-तौल यंत्र की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी रहे। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री परदेशी प्रधान, प्राधिकृत अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सुरसी के सरपंच प्रतिनिधि राधाकांत देहरी, लुकापारा सरपंच देवानंद सामल, पूर्व जनपद अध्यक्ष लिंगेश्वर भोय, जनपद सदस्य आनंद सा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान बाबूलाल साहू, उदेमणि सोनवानी, डमरूधर प्रधान, महेश साहू, दयासागर प्रधान, राजकुमार प्रधान, चूड़ामणि साव, पीताम्बर भोय एवं पुरुषोत्तम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की बात कही।






