
धरमजयगढ़:- देश मे शिक्षा की स्थिति को जानने के लिए प्रथम एजुकेशन के द्वारा एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट या “असर” सर्वें डी एल एड के प्रशिक्षार्थियों द्वारा कराया जाता है इसमे डी एल एड के प्रशिक्षार्थी सर्वें के माध्य्म से गाव गाव जाकर दुरस्थ अंचल मे भी अपना सर्वें का कार्य करते है और बच्चों के शिक्षा की स्थिति का पता करते है इस सर्वें शिक्षा की स्थिति का वार्षिक रिपोर्ट है अभी हाल हि मे 7 अप्रैल को इसके परिणाम का विमोचन छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम जी के द्वारा किया गया था
इसका परिणाम छतीसगढ़ राज्य के अच्छा था नामांकन की दृष्टी से विद्यालय जा रहे बच्चों की संख्या 98.1% तक हुई है
यह सर्वें 2022 मे भारत के 616 जिले के कुल 19,060 गांवों तक और 3,74,544 घरो तक पहुँचा
इन दुरस्थ गावों घरो तक पहुंचने के लिए हमारे राज्य मे डी एल एड के प्रशिक्षार्थियों की अहम भूमिका रही इसी तारत्यम मे रायगढ़ जिले के असर सर्वेर्स या असर के वॉलेंटियरस को को डाइट धर्मजयगढ़ मे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान जिले समस्त सर्वेर्स को प्रशिक्षण देने मास्टर ट्रेनर्स के लिए केशव डनसेना और आशीष सिदार को मास्टर ट्रेनर का प्रमाण पत्र मिला और बाकी सभी सर्वेर्स को वोलेंटियर का इस कार्यक्रम के दौरान असर टीम से कृष्णा कश्यप डाइट धर्मजयगढ़ के प्रचार्य अनिल पैकरा जी डाइट के स्टॉफ अर्चना एक्का ,लखन झरिया ,अनिल गबेल, संतोष पटेल, विजय गुप्ता, अजित नायक मौजूद रहे।






