राजनीतिसंगठन

जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा ने जलाया भुपेश का पुतला,भाजपा कार्यकर्ता की हुई पुलिस के साथ जोरदार झुमाझटकी

सारंगढ़ :- आज दिनांक 11 मई को भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई परिसर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया व धरना प्रदर्शन के अंत में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जहां प्रदेश से मुख्य तौर पर अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा के सांसद गुहाराम अजगल्ले एवं महासमुंद पुर्व विधायक विमल चोपड़ा दृय उपस्थित रहे तो वहीं जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के साथ में जिला प्रभारी निर्मल सिंन्हा, प्रदेश के नेता जगन्नाथ पाणिग्राही भी उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी गण, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर जमकर बरसे वहीं जिला स्तर के भी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। मुख्य तौर पर मुख्य अतिथि विमल चोपड़ा ने सरकार को कटघरे में खडा करते हुए भुपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की। धरना प्रदर्शन के पश्चात भुपेश बघेल मुर्दाबाद के नारों के साथ भारता माता चौक में भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

सांसद गुहाराम अजगल्ले ने गिनाई सरकार की नाकामियां-

धरना प्रदर्शन के दौरान जांजगीर चांपा के सांसद व सारंगढ़ के माटी पुत्र गुहाराम अजगल्ले ने भुपेश सरकार की नाकामियां गिनाई और 2000 करोड़ के शराब घोटाले सहित दर्जनों मामलों में भुपेश बघेल को कटघरे में खड़ा किया। सांसद ने शराब घोटाले में मुख्यमंत्री के भुमिका पर भी खुलकर बात रखी, बेरोजगारी भत्ता के बारे में भी अपनी बात कही। इसके साथ कोयला घोटाला और अधिकारियों द्वारा चल रहे के प्रत्यक्ष लुट के विषय में भी बेबाकी से अपनी बात कही। जिस प्रकार से बिलाईगढ़ विधायक के घर पर धडाधड़ छापा पड़ रहा है उसके बारे में भी सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले के दोनो ही विधायकों पर वार किये।

विंमल चोपड़ा ने बताया शराब के खेल के बारे-

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए महासमुंद के पुर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विमल चोपड़ा ने भी भुपेश बघेल को भय भुख और भ्रष्ट्राचार की सरकार बताया। विंमल चोपड़ा ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले में सरकार के भ्रष्ट्र तंत्र को जमकर धोया। आबकारी मंत्री के बिचारे वाली भुमिका के बारे में भी बात कही। इसके अलाव बीते दिनों सरकार के द्वारा बेरोजगारों को मिस प्रकार से छला जा रहा है उस पर भी पुर्व विधायक ने अपनी बात कही। विमल चोपड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे प्रदेश में संगठीत लुट का दौर चल रहा है जिसके कारण आम जनता हलाकान और परेशान है। आने वाले चुनाव में इस सरकार को जनता आईना दिखाएगी और प्रचण्ड मतों से भाजपा की सरकार बनाएगी।

सुभाष जालान ने किया आभार व्यक्त-

धरना प्रदर्शन के दौरान भाषण के क्रम में भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तेज तर्रार जिलाध्यक्ष सुभाष जालान नेसभा को संबोधित किया और खुलकर कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाई। जिले के दोनो विधायकों के कार्यशैली किसी से छिपे नही हैं। एक के यहां ईडी का छापा पड़ रहा है और सम्पत्ति जप्ति हो रही है तो वहीं दुसरे विधायक के यहां से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। सुभाष जालान ने कहा कि आने वाले चुनाव में जिले के दोनो सीट हर हालत में भाजपा जितने जा रही है। जिस प्रकार से जनता का सहयोग और साथ देखने का मिल रहा है वह दिन दुर नही जब कांग्रेस बुरी तरह से प्रदेश में पराजित होगी और छत्तीसगढ़ कांग्रस मुक्त प्रदेश की श्रेणी में होगा। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के पुतला दहन में भी पुरे जिले से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम के बाद सुभाष जालान ने भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी द्वारा प्रदान की गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button