शिक्षासंगठनसम्मानसामाजिक

चौहान (गाड़ा) समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ चौहान (गाड़ा) समाज विकासखंड बरमकेला के नवनिर्वाचित समाजिक पदाधिकारियों का आज बरमकेला के मंगल भवन में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान ने सभी नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष बिशीकेशन चौहान, उपाध्यक्ष कमल चौहान, सचिव संकीर्तन नंद, कोषाध्यक्ष गोवर्धन चौहान, सह सचिव कृष्ण कुमार बाघ, मीडिया प्रभारी पत्रकार सुधीर चौहान,सूचना प्रभारी गणेश राम चौहान सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रति तन मन और धन तथा निष्ठा पूर्वक कार्य करने का शपथ लिया।

अतिथियों ने 15 मेघावी छात्रों का किया सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में आए जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी, व समाजिक पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो और मेडल देकर 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में जो 80% से अधिक अंक लाने वाले सभी 15 छात्र छात्राओं व खिचरी ग्राम के राज्यस्तरी Word power चैंपियनशिप में भाग लिए छात्राओं का सम्मान भी किया गया।

वहीं समाज को आगे गति देने जिन्होंने सराहनीय कार्य किया निर्वाचन अधिकारी के रूप मे पुनीतराम चौहान, व सुभाष चौहान (गुरूजी ) ने अपने उद्बोधन में कहा की डाक्टर भीमराव अम्बेडकर कि नीति रीती को आत्मसात करने समाज मे प्रसारित किये, तथा उनके बनाए गए संविधान को पालन करने हेतु प्रेरित किया।

वहीं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बाघे ने समाज को ऊँचे शिखर तक पहुंचाने एवं जिन्होंने हमारे समाज को एकता का परिचय देकर सम्मिलित हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया, शर्मा चौहान ने भी शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने एक कोचिंग सेंटर खोलने कि बात रखी। कार्यक्रम में ब्लॉक से लेकर अठगवहा स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए व कार्यक्रम की सराहना की।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से बरमकेला कोर कमेटी के सदस्य, चूड़ामणि चौहान गुरुजी, भुवन चौहान गुरुजी, कार्तिक राम चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, गोपाल प्रसाद बाघे, संकीर्तन नंद गुरुजी, सुदाम चौहान, गोकुल चौहान, प्रफुल महानंद, वेद चौहान, लक्ष्मण चौहान, ऋषिकेश चौहान, सुदामा ,शर्मा चौहान में पूरी तन्मयता व निष्ठा के साथ ,अपना तन मन धन ब समय लगाकर ,महत्वपूर्ण योगदान दिए है,जो धन्यवाद के पात्र है।

अंत में सभी सामाजिक सदस्यों ने नव निर्वाचित समस्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के तमाम सामाजिक बंधु का आभार प्रकट किया,जिन्होंने इस सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,उन्हे भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान डिप्टी कलेक्टर, व सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल, सभापति पुष्पराज सिंह बरिहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर नायक,सुनील शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू चौहान वरिष्ठ आदि कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल भेट कर बधाई व शुभकामनाएं दी, पुरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष चौहान व शिक्षक गजानंद चौहान द्वारा किया गया, स्वलपाहार व मिष्ठान वितरण के पश्चात समारोह सम्पन्न किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button