
बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए रामगोपाल साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति जताया आभार
सारंगढ़:- सारंगढ़ के ग्रामीण अंचल केडार गाँव से आने रामगोपाल साहू को अखिल भारतीय तैलिक महासभा का कार्यकारिणी सदस्य बनाया हुआ है! ग़ौरतलब हो कि सन् 1912 से संचालित यह सभा लगातार सामाजिक दृष्टिकोण से अपने उत्कृष्ट कार्यों से सदैव आगे बढ़ रहा है! 16 सितंबर को रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में रामगोपाल साहू को (NEC Member ) कार्यकरणी सदस्य नियुक्त किया गया है!

राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी के लिये सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए दिया बधाई-
रायगढ़ ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप कर चुके रामगोपाल साहू जो वर्तमान में सारंगढ़ अंचल के रानीसागर में स्थित साहू धर्मशाला भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष है साथ ही समाज के हर छोटे बड़े कार्यक्रम,न्यायिक मामला,सामाजिक उत्थान कार्य में हमेशा लगे रहते है जिसके कारण वे पूरे क्षेत्र में सामाजिक नेता के रूप में माने जाते हैं इनको अखिल भारतीय तैलिक महासभा की बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने पर पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओ से शुभकामनाएँ
प्राप्त हो रहा है!

बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए रामगोपाल साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति जताया आभार

अखिल भारतीय तैलिक महासभा के सदस्य बनाये जाने पर रामगोपाल साहू ने सभी का आभार जटते हुए कहा है कि-आप सभी को सहर्ष सुचित कर रहा हूं कि मुझे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का कार्यकारी सदस्य बनाया गया है, एवं आज सभी देश भर से आये राष्ट्रीय पदाधिकारीयो के सम्मुख मुझे सम्मानित किया गया, ज्ञात हो अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के वर्तमान में पूरे देश भर से केवल 91 कार्यकारी सदस्य हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, कि उतने बड़े संस्था, जो 1912 से संचालित है, उस संस्था में मुझे यह जिम्मेदारी और कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया, यह सब हम मिलकर जो काम किए हैं, उसी का परिणाम है, इसके लिए सर्व प्रथम आप सभी को श्रेय देता हूं, फिर मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर जी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री प्रशांत शिंदे एवं अमरेन्द्र साहू राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं!






