
पुसौर:- आज अजाक्स (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ) ब्लॉक इकाई पुसौर का एक आवश्यक बैठक सामाजिक भवन चौहान समाज पुसौर में रखा गया जिसमें लंबे समय से ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में चर्चा हो रही थी और आज जिला संगठन सचिव दासरथी जांगड़े के उपस्थिति एवं गुणमणी भोय (प्राचार्य ) के मार्गदर्शन मे उसको अमली जामा पहनाया गया भुवनेश्वर चौहान जी (CAC) को अजाक्स ब्लॉक पुसौर का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने भुनेश्वर चौहान जी पर भरोसा जताया और उनके नेतृत्व में एक सशक्त अजाक्स संगठन निर्माण करने की बात कहते हुए उनको चुना गया l और सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किये। बैठक के प्रारंभ में पेरियार रामास्वामी ज़ी के जन्म दिवस पर उनके जीवन संघर्ष एवं उनके विचार और तर्क क़ो आचरण में आदर्श स्वरूप स्वीकारने का संकल्प लेते हुए बैठक की शुरुआत हुई।

बैठक में उपस्थिति देने वाले लोगों में रविशंकर भारद्वाज, मोतीलाल बर्मन, पी आर भास्कर, जय शंकर सिदार, कुलमणी महानंदिया, मनोज चौहान, पदमन रात्रे, महिला साथियों मे श्रीमती बिमला जांगड़े ज़ी की उपस्थिति रही।







