
सक्ति – उत्तम सोच के धनी बी डी चौहान को उनके नेक कार्यों के लिए सभी संगठनों अंबेडकर संगठन तथा चौहान समाज इत्यादि संगठनों द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए अभी कुछ दिन पहले उनके द्वारा एक बच्ची जिनका पिता का आकस्मिक निधन हो गया उनके परिवार में उनकी माता और उसकी लगभग 1 वर्ष की बहन है उस बच्ची को अपने स्कूल में जितना कक्षा संचालित है उतने तक निःशुल्क शिक्षा एवं निःशुल्क वाहन किराया करने का निर्णय लिए जो की बहुत ही नेक काम है बी डी चौहान बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से स्कूल संचालन करते है जो की सक्ति जिले के ग्राम मसनिया कला में अंबेडकर पब्लिक स्कूल के नाम से शानदार संचालित हो रहा है यह के बच्चो को निरंतर आगे बढ़ाने में प्रयासरत है बाबा साहेब अंबेडकर जी का कहना था कि सबको समान शिक्षा का लाभ मिले उनकी यह सोच को बी डी चौहान चरीचार्थ कर रहे है उनके विद्यालय से बच्चो का नवोदय विद्यालय एकलव्य विद्यालय इस्पायर अवार्ड में भी चयन हो चुका है यह एक सरल एवं उत्तम कोटि के व्यक्ति है जो सबसे मिलकर रहते है ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने से आने वाले पीढ़ी भी ऐसे नेक काम करने का सोच रखेंगे हम पत्रकार बंधु उनको सम्मान करने का आग्रह करते है।






