
पुसौर:- शासन के निर्देशानुसार प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी बखला ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष सिन्हा संकुल प्राचार्य श्री डी एस उरांव के कुशल मार्ग दर्शन मे

संकुल केंद्र रेंगालपाली के प्राथमिक शाला रेंगालपाली मे बच्चों को मध्यान भोजन के अतिरिक्त खीर पूड़ी, लड्डू ,केला,और अंगूर अहिल्या महिला स्वसहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बारिक व श्रीमती जीरा सिदार द्वारा खिलाया गया l

प्रधान पाठक निराकार चौहान ,सहायक शिक्षक विजय कुमार सिदार ,अरुण टोप्पो ने इस कार्य के लिए आभार ब्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भबिष्य की कामना की I उक्त जानकारी cac मनोज पंडा द्वारा बतलाई गई I









