कानूनक्राइम

यहां कमीशन को लेकर अधिकारी और ठेकेदार के बिच विवाद

कांकेर- कांकेर जिले की सरकारी कार्यालयो इन दिनों विवादों का अखाड़ा बना हुआ है. लगातार सरकारी कार्यलयों में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है कुछ दिन पहले कांकेर के वन विभाग में लेखा अधिकारी और रेंजर के बीच हुए विवाद अभी थमा भी नहीं था

कि अब कांकेर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ठेकेदार और सहायक अधीक्षण अभियंता के बीच कोडागांव से बासकोट अमरावती तक 1 करोड़ 80 लाख रूपए के टेंडर को लेकर विवाद हो गया.

आपको बता दें ठेकेदार के खिलाफ 30 लाख रूपए की रिकवरी को अधिकारी 10 लाख रुपए लेकर सेटेलमेंट की बात करने के लिए अधीक्षण अभियंता ने अपने घर बुलाया इस बीच अधिकारी और ठेकेदार के बिच कमीशन का माजरा बना नही इस बिच अधिकारी और ठेकेदार के बिच विवाद बड़ और दोनो हांथा पाई तक उतर आए।

वही कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने थाने में शिकायत किया है कि एक ठेकेदार द्वारा उनके निवास में आया था और उनके साथ मारपीट किया गया है मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

. अधिकारी और ठेकेदार के बीच टेंडर रिकवरी को लेकर विवाद हुआ था जिससे आक्रोश में आकर ठेकेदार ने अधिकारी के साथ हाथापाई हुई है

वही ठेकेदार शैलेश शर्मा ने भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि अधिकारी द्वारा काम के आवाज में कमीशन मांगा जाता है वही अधिकारी द्वारा अपने निवास में बुलाकर उसके साथ बदतमीजी किया गया है पूरे मामले को लेकर कांकेर पुलिस जांच में जुड़ गई है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button