
सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिले के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल, नवगठित जिले मे इस तरह की पहली वारदात, बदमाशो के हौसले बुलंद।
नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सारंगढ़ मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहा रानीसागर कोसा बाड़ी के पास दिनदहाड़े एक युवा व्यापारी की हत्या हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या चाकू मारकर हुई है, लेकिन हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है, मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।

स्वतंत्र भारत न्यूज कि टीम ने जब इस विषय पर जिले के एसपी से बात की तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजा गया है जांच की जाएगी।






