
बरमकेला : विकास खंड बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे स्कूली बच्चों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल और शक्ति केंद्र प्रभारी रामकुमार पटेल ने किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, जनपद सदस्य रजनी इक्का व गणेशी चौहान, महामंत्री बरुण पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा, इमली देवी, सनकराम साहू, मधुसूदन श्रीवास,चंद्रकांत साहू,अक्षय साहू,सेतकुमार साहू,अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।






