राजनीतिसामाजिक

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दी करोड़ों की सौगात,रायगढ़ क्षेत्र के तकदीर एवं तस्वीर बदल देंगे ओपी चौधरी:पाणिग्राही

रायगढ़:- विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जिन्हें रायगढ़ के विधायक बनें महज तीन माह हो रहा है और करोड़ों का विकास कार्य की स्वीकृति अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए करा चुके हैं।
सरिया मण्डल महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ने कहा कि जब से ओपी चौधरी रायगढ़ विधायक बनें हैं क्षेत्र के तकदीर एवं तस्वीर बदलने लगी है। विधायक बनते ही सरिया क्षेत्र ही नहीं पुरे रायगढ़ विधानसभा के कई ग्रामों में छतदार शेड़ निर्माण एवं सी सी सड़क,अहाता सहित अन्य कई कार्यों की स्वीकृति करा चुके हैं।

अभी वर्तमान में हमारे सरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बोकरामुड़ा से सुखापाली 3 करोड़,दादरपाली हनुमान मंदिर से डीपापारा 3 करोड़,पंचधार मुख्य मार्ग से बस्ती 1.5 करोड़, कंचनपुर से भठली चौक 4 करोड़,बिलाईगढ़ (स) से छेवारीपाली 4.5 करोड़,बोरिदा ठेंगागुड़ी मार्ग 5 करोड़,नवघटा से पिहिरा मार्ग 4 करोड़,दुलमपुर से गोबरसिंहा ग्रामीण मार्ग 3 करोड़, मुख्य मार्ग से जामपाली 1.25 करोड़,मोहदी सांकरा पहुंच मार्ग 4 करोड़, साल्हेओना धान मंडी से बिजली सब स्टेशन 1.5 करोड़,बार सुखापाली पहुंच मार्ग 3 करोड़, सांकरा पहुंच मार्ग 1.5 करोड़ की राशि बजट में स्वीकृत कराकर अन्य शासकीय कार्य प्रक्रियाधीन है।


सरिया क्षेत्र के चाहे सड़क के मामला हो या चाहे बिजली का मामला हो ओपी चौधरी जी बहुत ही तन्मयता से कार्य को कर रहे हैं। किसी भी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होता है तो 24 घंटे के अंदर उन्हें बदलवाने का काम करते हैं।
सरिया क्षेत्र में बिजली कटौती की बात को अवगत कराते ही उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से बात किया गया। बिजली विभाग द्वारा बरसात के पुर्व मेंटनेंस के नाम पर पेड़ पौधों के डगाल को छिनाई कटाई का कार्य किया जा रहा है कहकर उन्हें अवगत कराया गया है फिर भी भीषण गर्मी को देखते हुए कम से कम कटौती हो कहकर विद्युत विभाग को कहा गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button