
रायगढ:- फोटोग्राफी एशोसियेशन रायगढ़ के द्वारा केनन कंपनी का वेडिंग वर्कशॉप होटल एकार्ड प्रीमियर में आज दिनाँक 10/4/2024 आयोजित किया गया । जिसमें रायगढ़ व सारंगढ़ जिले से काफी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।

इंदौर से पधारे मेंटर श्री नीरज विश्वकर्मा जी के द्वारा वेडिंग फोटोग्राफी एवं केनन कैमरे की नए नए जानकारी दिए गए। कंपनी के बिजनेस सेल्स मैनेजर श्री योगेश ठाकुर एवं श्री नरेन्द्र सिंह राठौर सेल्स सपोर्ट आफिसर भी मौजूद रहे।साथ ही रायगढ़ फोटोग्राफी एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्रवण चौहान,उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रधान एवं संगठन के सचिव श्री नंदू भैया,साथ ही एशोसियेशन के सभी पदाधिकारियों सहित फोटोग्राफर भाइयों ने आज के वर्कशॉप में बहुत ही उत्साह के साथ सम्मिलित रहे।






