शिक्षासामाजिक

आर्य वीरांगना शिविर का समापन,संसार के सभी श्रेष्ठ पुरुष एक हों: आचार्य राकेश

सवा सौ से अधिक कन्याओं को दिया यज्ञोपवीत,समाज निर्माण का लिया संकल्प

पुसौर:- आर्ष गुरुकुल तुरंगा में और वीरांगना शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में 125 कन्याओं को प्रशिक्षित किया गया। कन्याओं को आत्मरक्षा के उपाय व्यायाम मल्लयुद्ध आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिवस आचार्य राकेश ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा- जिस समाज में एकता नहीं होती वह समाज टूट जाता है या कमजोर हो जाता है। वर्तमान परिवेश में एकता की जरूरत है । उन्होंने संसार के श्रेष्ठ पुरुषों को एक होने का आह्वान किया ।


शिविर के अंतिम दिवस सभी कन्याओं को यज्ञोपवीत दिया गया। आचार्य डॉ अजय आर्य के निर्देशन में यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया गया। उन्होंने कहा- यज्ञोपवीत सत्यवादी परोपकारी चरित्रवान बनने का संकल्प है। यज्ञोपवीत धारी व्यक्ति समाज राष्ट्र के लिए उपयोगी बनने का संकल्प लेता है। आदर्श जीवन समाज का निर्माण करता है।


कन्याओं ने निकटस्थ क्षेत्रों में जन जागरण के लिए शोभा यात्रा का आयोजन किया। ऋषि दयानंद एवं महापुरुषों के जयघोष के साथ नारियों ने समाज का आह्वान किया। तलवार चलाकर फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं का नारा लगाया। आचार्य राकेश एवं कपिल शास्त्री ने बताया कन्याओं के तलवार चलाने से यह अनुभव होता है कि अब सच्चे अर्थों में नारी सशक्तिकरण हो रहा है। नारी विज्ञापन की वस्तु नहीं है। नारियों का आदर्श झांसी की रानी और दुर्गावती जैसी देशभक्त वीरांगना हैं।


आचार्य कुंज देव ने कहा- आदर्श शिक्षा के लिए गुरुकुल आवश्यक है। गुरुकुल व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के लिए जीना सिखाता है।
हरि सिंह, कृतिपाल, राजेंद्र ,चंदा, ऋतु, प्रीति ने कन्याओं को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में डॉ सुरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष संस्कृत विद्या मंडल श्री निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री दिलीप पांडे जी सदस्य बीज निगम श्रीमती गोपीका गुप्ता सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, डॉ रामकुमार पटेल संचालक आर्य वीर दल छत्तीसगढ़, डॉ रामकुमार पटेल कपिल शास्त्री, आचार्य डॉ अजय आर्य, जनकराम, विभूति, कुंज देव मनीषी, डॉ वेदव्रत, धनंजय शास्त्री, राकेश दुबे, डॉ अजय आर्य, सुधीर गुप्ता , कन्हू आर्य, सुरेश कुमार, राजेंद्र,विवेकानंद ,दीपक अग्रवाल अनीता आर्य, सुधीर गुप्ता, ज्योतिर्मय, लक्ष्मण प्रसाद साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आर्य वीरांगनाओं ने अपने अनुभव में कहा- यह शिविर हमारे जीवन को बदलने वाला शिविर है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button