
सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितंबर को सारंगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन करेंगे।कांग्रेस की ओर से यह आंदोलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने इसे ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का नाम दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, सारंगढ़ विधायक व बिलाईगढ़ विधायक पूर्व विधायक गण कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं प्रदेश तथा जिला के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।जिला कांग्रेस ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों व आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी।






