रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित रेडिएंट टेलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिटिल जीनियस अकादमिक कौंसिल के सहयोग और मार्गदर्शन से आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन में बरमकेला के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार जी को ज्योतिषदर्शन शोध और समाजसेवा के लिए छत्तीसगढ़ रत्न और प्राईड ऑफ भारत अवॉर्ड दो पुरस्कारों से नवाजा गया ।
आचार्य डॉ. सूपकार ने कहा कि पुरस्कार प्रेरणा देते हैं और प्रेरक अपनी प्रतिभा से गांव समाज और राष्ट्रनिर्माण में योगदान करते हैं ।

अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन और राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार का आयोजन भव्य एवं दिव्य प्रेरणास्पद है,यह एक राष्ट्रीय महोत्सव है । देश के सीमा पर तैनात सैनिक जैसे राष्ट्र को सुरक्षा देते हैं देश के भीतर प्रतिभाशाली व्यक्ति नव निर्माण, नव सृजन करके अपनी योग्यता, ऊर्जा , और कर्म से समाज और राष्ट्र को विकसित करते हैं । उक्त समारोह में कई शिक्षाविद, समाज सेवी, सैन्य,कलाकार, नवाचार, नारी शक्ति आदि विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्र, मेयर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल उपस्थित होकर समस्त प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किये । समारोह में न्यायपालिका, कार्यपालिका के कई नामचीन हस्ती उपस्थित रहे । राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आचार्य श्री को सम्मानित किये जाने से उनके मित्रवर्ग, परिवार, अनुयायी समुदाय, और क्षेत्रियजनों में खुशी और उत्साह है।






