कानूनकिसानकृषिव्यापार

धान खरीदी केन्द्र में समय की बचत और व्यवस्था से खुश हैं किसान

पहले कई दिन रूकना पड़ता था, आज एक दिन में हो रहा है धान बिक्री: दीनानाथ पटेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम गंधराचुवा के किसान दीनानाथ पटेल राज्य सरकार के धान खरीदी और उसकी चाक चौबंद व्यवस्था, कार्य में सरलता और सुविधा से बेहद खुश हैं। अपने धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में बिक्री किया है। खरीदी केन्द्र में पेयजल, किसानों के बैठक व्यवस्था का किसान दीनानाथ ने तारीफ किया। उन्होंने कहा कि 8 एकड़ भूमि में धान की खेती किया हूं। धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने टोकन का सुविधा दिया है कि घर बैठे टोकन काट रहे हैं, लाइन लगाना नहीं पड़ रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई। पहले जमाना में 3, 4, 5 दिन धान खरीदी केन्द्र में रूकना पड़ता था, आजकल सुबह आ रहे हैं और शाम को जा रहे हैं। सीएम साय के टेक्नोलॉजी व्यवस्था अच्छा है, उनकी व्यवस्था से मैं बहुत खुश हूं। धान बिक्री से मिले पैसे का उपयोग बोर खनन और आगामी रबी फसल के लिए करूंगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button