सरकारसामाजिकसुरक्षा

वित्त मंत्री ने विकास कार्यों के लिए नादिगाव में 5 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति,सरपंच सहित ग्रामीणों ने जताया आभार

सरिया:- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीगांव में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गौरीशंकर विश्वाल सहित गांव के सभी लोगों ने स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

लंबे समय से जलाशय और नहर की थी जरूररत..!

नदीगांव में लंबे समय से जलाशय और नहर से जुड़े विकास कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब स्वीकृत राशि से नदीगांव जलाशय का गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही जलाशय से परसरामपुर तक पक्की नाली का निर्माण और गहरीकरण भी किया जाएगा। इन कार्यों से किसानों को सिंचाई में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। जलाशय और नहर की व्यवस्था बेहतर होने से खेती को फायदा होगा और किसानों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

पढ़िए क्या कहते हैं सरपंच गौरीशंकर विश्वाल..!

सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने कहा कि नदीगांव के विकास के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से जिन कामों की मांग की जा रही थी, उनकी स्वीकृति मिलने से गांव के लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत और सभी ग्रामवासी वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दिल से धन्यवाद करते हैं।

सरपंच सहित ग्रामीणों ने जताया आभार..!

ग्रामवासियों ने कहा कि जलाशय और नहर के काम पूरे होने से सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, खेती को फायदा मिलेगा और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने ने कहा कि यह स्वीकृति गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी ग्रामवासियों ने आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की उम्मीद जताया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button