कानूनदुर्घटनासामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया

कुड़ेकेला :- मंजिल सामने ही थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बर्रा से डोंगाभोना लौट रहे 63 वर्षीय जगरसाय राठिया को क्या पता था कि उनका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। डोंगाभोना पहुंचने ही वाले थे कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में जगरसाय की मौके पर ही सांसें थम गईं और हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।*पुलिस की मुस्तैदी भागने का मौका तक नहीं मिला*:-हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को छाल पुलिस ने ज्यादा दूर जाने नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित वाहन को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा।*परिजनों को मिली आर्थिक सहायता*पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल परिजनों को हादसे की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। वहींप्रशासनिक संवेदनशीलता दिखाते हुए तहसीलदार द्वारा मृतक के शोकाकुल परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button