कानूनक्राइम

खुजली अटैक कर 2.50 लाख रुपए की दिनदहाड़े डकैती,CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रायगढ़:- जिले के पुराना शनि मंदिर क्षेत्र में काजू-बादाम का दुकान चलाने वाले एक व्यापारी के साथ उस समय रेकी हो गई जब वह अपने व्यापारी के खाते में 5 लाख रुपए जमा करने केवड़ा बाड़ी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गया था। तकनीकी खराबी के कारण ATM में केवल 2.50 लाख रुपए ही जमा हो पाए और बाकी 2.50 लाख रुपए व्यापारी ने अपने पीले थैले में रखकर ओला स्कूटी की डिक्की में डाल दिए।

घटना दोपहर करीब 3:35 बजे की है। व्यापारी के अनुसार, जैसे ही वह स्कूटी में बैठकर मोबाइल में मैसेज चेक करने लगा, तभी एक युवक ने उसकी गर्दन पर कोई खुजली से संबंधित पदार्थ फेंक दिया। देखते-देखते खुजली इतनी तेज हो गई कि व्यापारी परेशान होकर सीधे अपनी दुकान की ओर भागा। दुकान पहुंचते ही वह गाड़ी छोड़कर अंदर घुस गया ताकि देख सके कि क्या है उसके गर्दन के पीछे।
इसी बीच पहले से रेकी कर रहे 2-4 युवकों ने मौका देखकर स्कूटी की डिक्की खोल ली और उसमें रखे 2 लाख 50 हजार रुपए नकद थैला समेत लेकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी ने तुरंत सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सुखनन्दन पटेल के नेतृत्व में पुलिस व साइबर सेल की टीम हरकत में आई। बैंक की मुख्य शाखा और व्यापारी की दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी डकैती की घटना कैद हो गई है। आरोपियों के हुलिए व इस्तेमाल की गई संदिग्ध गाड़ी की जानकारी भी फुटेज से मिली है।

थाना प्रभारी सुखनन्दन पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी ने दोपहर के समय पुराना शनि मंदिर या केवड़ा बाड़ी SBI के आसपास किसी संदिग्ध युवक या गाड़ी को देखा हो तो तत्काल कोतवाली को सूचित करें।

यह घटना एक बार फिर शहर में दिनदहाड़े हो रही डकैती की नई-नई तरकीबों को उजागर करती है। व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button