
सारंगढ़ / सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जन सेवक एवं युवा पत्रकार श्री राजू कीर्ति चौहान ने अपनी पुत्री के सफल जन्म के उपलक्ष्य में राधाकृष्ण हॉस्पिटल (SRK Hospital) के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त अस्पताल परिवार का साल (शॉल) एवं मिठाई भेंट कर सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को साल ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिवार ने पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ प्रसूति प्रक्रिया को सफल बनाया, जिससे माँ और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

श्री चौहान ने कहा कि “हमारे घर नन्ही बेटी के रूप में माँ लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इस खुशी के अवसर पर राधाकृष्ण हॉस्पिटल (SRK Hospital) के सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं कर्मचारियों का सहयोग अविस्मरणीय है। उनके स्नेह, सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान स्वरूप साल एवं मिठाई भेंट कर धन्यवाद देना हमारे परिवार का सौभाग्य है।”
अस्पताल प्रबंधन ने भी परिवार को पुत्री जन्म की शुभकामनाएँ देते हुए नवजात के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री. राजू कीर्ति चौहान
जनसेवक | युवा पत्रकार
- रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, छत्तीसगढ़ गांडा समाज फेडरेशन
- बसना मंडल प्रभारी (विधानसभा बसना)
- जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद






