Uncategorized

सरिया के ग्राम लुकापारा पहुंचे ओ.पी.चौधरी,गुरूपाल भल्ला,उमेश अग्रवाल एवं अन्य दिवंगत स्व.श्रीमती लक्ष्मी शौकीलाल साहू के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


सरिया:- नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सरिया मण्डल अंतर्गत ग्राम लुकापारा के भाजपा कार्यकर्ता बाबुलाल साहू के गृह निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला,रायगढ़ जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,पवन शर्मा,आलोक सिंह,जुगल किशोर अग्रवाल,श्रवण प्रधान,शुकदेव दुआन,राधाकांत देहरी,स्वप्निल स्वर्णकार,अरूण शराप,अभिषेक शर्मा,मनोज मेहर एवं अन्यान्य प्रबुद्ध जन।
मौके पर सभी ने नम आंखों से भाजपा नेता रहे स्व.शौकीलाल साहू जी के धर्मपत्नी दिवंगत स्व.लक्ष्मीदेवी साहू जी को उनके तैल चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने दुखी परिवार को विपत्ति की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कहकर ढांढस बंधाया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button