
बिरकोनी जनसंपर्क कर समस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास :
महासमुंद: विधानसभा विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी करा रहा है आज जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी मे जनसंपर्क कर लोगों का हालचाल जाना।


जनसंपर्क भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपने विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिसमें बिरकोनी के ग्रामीणों ने बताया कि चंडी गेट से नंदी महाराज के मंदिर तक नया खम्बा लगाने की मांग को लेकर कई बार बिजली आफिस के चक्कर काटने के बाद भी आज तक नहीं लग पाया है, तत्काल संबंधित अधिकारी इंजीनियर वर्मा को फोन कर नया खम्बा लगाने को कहा।
नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को कहा,






