
रायगढ़। दुर्गा चौक बंगला पारा रायगढ़ स्थित अवतार म्यूजिक एकेडमी में विगत 27 अगस्त 2023 को विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को तलासने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्वेश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।यह प्रतियोगिता 5 से 15 आयु समूह जूनियर वर्ग और 15से 30 आयु सीनियर वर्ग दो वर्गों में विभक्त था। जूनियर वर्ग पहले राऊंड में 30 प्रतिभागियों एवं सीनियर वर्ग में 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

दूसरे राउंड फाइनल में सीनियर वर्ग से 7 प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार नितिन चौहान, द्वितीय पुरस्कार सोनम नायक, तृतीय पुरस्कार अर्जुन दास मानिकपुरी, चतुर्थ पुरस्कार ख्वाहिश देवांगन, पांचवां पुरस्कार गीता नायक,छठवां पुरस्कार आदित्य कुमार चौधरी, सातवां पुरस्कार कमल पटेल ने प्राप्त किया।

वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रिषित प्रधान, द्वितीय पुरस्कार रोशन दीप मनहर,तृतीय पुरस्कार अंकित केरकेट्टा , चतुर्थ पुरस्कार सोनम चौहान, पंचम पुरस्कार श्रद्धा कलियारी, छठवां पुरस्कार पूर्वी मेहरा, सातवां पुरस्कार साक्षी साहू, आठवां पुरस्कार मयंक चौहान,गरिमा मजूमदार, नवां पुरस्कार नावेद अनवर खान,कृतिका प्रधान, दसवां पुरस्कार प्राची मेहर और पूनम साहू को दिया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रतिभागियों द्वारा मनभावन समूह नृत्य प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में मनोज श्रीवास्तव , स्वाति पांडया, कु धृति राठौर थे जिन्होंने कार्यक्रम प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्रामीण बैंक प्रबंधक कृष्णचंद साहू, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र चौहान तथा अवतार म्यूजिक एकेडमी दुर्गा चौक बंगला पारा के संचालक कमल किशोर साहू थे। विशेष कार्यकर्ता स्वरूप मनमोहन सागर, अनिमा साहू, ताराचंद मेहर, तोष कुमार साहू, केदार पातर ,अमित पातर की उपस्थिति प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रही।






