दुर्घटना

BIG BREAKING: छठी निमंत्रण से वापस आ रहे सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकप पलटी,13 घायल

रायगढ़/सुधीर चौहान:- धरमजयगढ़ के गेरसा में बीती शाम तकरीबन 8 बजे के आसपास छठी निमंत्रण से वापस आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकप पलट गई वहीं हादसे में महिला और बच्चे समेत कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर तत्काल अस्पताल की एंबुलेंस और धरमजयगढ़ थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार किया जा रहा है।आपको बता दे की खम्हार के कई ग्रामीण आज घरघोड़ा के राबो छठी निमंत्रण में गय हुए थे और वापसी के दौरान गेरसा के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे महिलाए सवार थी वहीं दुर्घटना के बाद पिकप चालक वहां से भाग गया तथा मौके पर तत्काल एंबुलेंस पहुंची और तत्काल उन्हे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने अस्पताल लाया गया इधर दुर्घटना की खबर के बाद अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायलो ने6 बताया की वो छठी निमंत्रण से वापस आ रहे थे इस दौरान यह दुर्घटना घटी है।फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं दुर्घटना के बाद ग्राम पंचायत सरपंच सचिव अस्पताल पहुँच कर और घायलों का हालचाल जाना ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button