शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रासेयो इकाई द्वारा पोषण पखवाड़ा में विविध जागरुकता कार्यक्रम,चित्रकला ,व्याख्यान द्वारा पोषक तत्व युक्त आहार पर जागरूकता

रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशानुसार,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण आहार जागरुकता हेतु कॉलेज में व्याख्यान एवं चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर 2023 को किया गया।

पोषण जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।पोषण पखवाड़ा के प्रथम चरण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बीएड द्वितीय वर्ष एवं बीएससी बीए के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और पोषण युक्त तत्वों से भरपूर आहार को चित्रकला द्वारा प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में संयुक्त रूप प्रथम स्थान बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रा लता थवाईत व दुर्गा शर्मा ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान सत्यवती प्रधान बीएड द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान लिपाक्षी सा बीएससी अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया।

द्वितीय चरण व्याख्यान कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल अग्रवाल ने कहा कि पोषण तत्व आहार हमारे शरीर के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अत्यंत जरूरी है । बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा विनीता पंडा एवं भावना शर्मा ने अनाज की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया।


बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा लिपाक्षी सा ने सब्जियों व विविध प्रकार के फल जिनमें प्रोटीन एवं विटामिन से युक्त होते है उन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए कहा। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने संतुलित आहार ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए अपने व्याख्यान में कहा कि जल,सोयाबीन,सहजन ,गाजर , मूली ,लौकी, पालक ,बीट हरे साग सब्जियों, मिलेट्स, आदि पोषण गुण धर्म सम्बन्धी जरूरतों की पूर्ति करता है। चर्चा करते हुए अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने पर जोर दिया।


गतिविधि प्रभारी प्रो भारती जशवानी ने प्रेरित करते हुए कहा कि मोटे अनाज युक्त आहार हमें भरपूर पोषण देते हैं। प्रो सुजाता दाश ने कहा कि आहार का तन और मन दोनों के उपर गहरा असर पड़ता है। प्रो सीताराम कैवर्त्य ने पोषण युक्त आहार कई रोगों के उपचार में कारगर होते हैं।प्रो अंजु पटेल ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो मयंक डनसेना ने मोटे अनाज के उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। प्रो दीक्षा प्रधान ने कहा कि पोषक तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टाफ सहित बीएड द्वितीय वर्ष, रासेयो के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं एवं कॉलेज के अन्य छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में रही ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button