
बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला के शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े मूल पद स्थापना व्याख्याता द्वारा विभागीय कार्यों के प्रति अनुशासनहीनता लापरवाही एवं वित्तीय अनीयमितता बरतने के फल स्वरुप छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग 1 के सहायक नियम 125 के तहत वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार समाप्त करते हुए मुक्त कार्यालय का वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य संपादित किए जाने हेतु नरेश कुमार चौहान प्रभारी प्राचार्य से सेजेस बरमकेला मूलपद व्याख्याता एल बी को उनके मूल कर्तव्य के अतिरिक्त आगामी आदेश पर्यंत तक सौपा जाता है। एवं नरेंद्र कुमार जांगड़े मुलपाड़ व्याख्याता को आगामी आदेश पर्यंत प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबर सिंह विकासखंड बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

नरेश चौहान को वि.खं. शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिलने से समाज में हर्ष का माहौल
विदित हो की नरेश कुमार चौहान को विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाए जाने पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान व आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान,पत्रकार सुधीर चौहान,कमलेश चौहान,भुवनेश्वर गुरुजी,राजू कीर्ति सहित गाड़ा समाज के समस्त पदाधीकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।






