
सारंगढ़:- हरिशंकर चौहान उपायुक्त परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बलोदा बाजार एवं नोडल अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अब पदोन्नत कर परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के पद पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है। विदित हो की श्री चौहान इसके पहले बलौदा बाजार भाटापारा जिले के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी क्षमता कार्य के प्रति लगन एवं काबिलियत को देखते हुए नवीन जिला में पदस्थापना की गई है।

अजा आयोग के पूर्व सदस्य,आदर्श चौहान समाज के जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
उनकी इस नवीन पद स्थापना पर छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान और रायगढ़ आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान,भुवनेश्वर गुरुजी,जिलाध्यक्ष अमृत लाल चौहान, चेहरालाल चौहान,उजागर चौहान,प्रदेश सचिव लोचन चौहान,पत्रकार सुधीर चौहान,कमलेश चौहान,राजू कीर्ति सहित गाड़ा समाज के समस्त सामाजिक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हरिशंकर चौहान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।







