
रायगढ़।शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ से पदमलोचन गुप्ता एमएससी (वनस्पतिशास्त्र )प्रथम सेमेस्टर का चयन राज्य स्तरीय पुरूष वर्ग वालीबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली,रायगढ़ में विगत दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को सेक्टर स्तरीय वालीबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया ।उक्त खेल प्रतियोगिता
शासकीय पी डी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ के क्रीड़ा अधिकारी डॉ सौरभ प्रधान के निगरानी व सरंक्षण में सम्पन्न किया गया।खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित मापदण्ड के आधार पर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खिलाड़ी छात्र पदमलोचन गुप्ता का भी चयन किया गया। राज्य स्तरीय वालीबॉल खेल प्रतियोगिता आगामी दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को शासकीय दिग्विजय ऑटोनॉमस कॉलेज राजनांदगांव, छत्तीसगढ में आयोजित होना सुनिश्चित है। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के पदमलोचन गुप्ता का राज्य स्तर पर वालीबॉल पुरुष वर्ग खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमति तृप्ति अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी एवं क्रीड़ा प्रभारी प्रो अरुण कुमार गुप्ता सहित कॉलेज के समस्त स्टॉफ ने खिलाड़ी छात्र पदम लोचन गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और स्टेट लेबल से आगे नेशनल लेबल तक विजयी सफर जारी रखने के लिए सफलता हेतु अग्रिम में शुभकामनाएं दी है।






