शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न,भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल अग्रवाल ने प्राप्त किया

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में शनिवारीय कार्यक्रम श्रृंखला के तहत छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं दिशा निर्देश तथा प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रो भारती जशवानी के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में दीपक चंद्रा एकलव्य एकेडमी केलो बिहार रायगढ़ ,जानकी कॉलेजऑफ एजुकेशन के प्रो सुजाता दाश,बीएड के प्रो केशव पटेल थे। कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में पर्ची पर उल्लेखित विविध महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित टॉपिक पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिया मे निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान पर पायल अग्रवाल बीएड द्वितीय वर्ष , संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर गीता साहू बीएड द्वितीय वर्ष एवं मानस पंडा बी ए प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान एकता गुप्ता बीएड द्वितीय वर्ष को चयनित किया गया।इस अवसर पर लायब्रेरियन नरेंद्र प्रधान ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतिभागियों को बधाई दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो केशव पटेल ने कहा कि तात्कालिक भाषण में प्रतिभागियों ने बहुत बढ़िया प्रयास किया है। निर्णायक के रूप उपस्थित दीपक चंद्रा ने मोटिवेट करते हुए कहा कि प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया । तात्कालिक भाषण में किसी भी टॉपिक पर उसी समय तुरंत अपने विचार प्रकट किया जाता है।प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने से छात्र छात्राओं का बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।यही आयोजन का भी उद्वेश्य भी है।

उल्लेखनीय है कि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ द्वारा छात्र छात्राओं में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने प्रत्येक शनिवार को शनिवारीय कार्यक्रम के अंतर्गत विविध रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव हो सके तथा इस हेतु कॉलेज प्रबंधन संकल्पित है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ,श्रीमती शान्ति महंत, शनिवारीय गतिविधि प्रभारी प्रो भारती जशवानी,प्रो सुजाता दाश,श्री नरेंद्र प्रधान,प्रो केशव पटेल,प्रो अरुण कुमार गुप्ता,प्रो मयंक डनसेना ,प्रो शरद पंडा, प्रो भरत सिदार,प्रो वीरेन्द्र ठेठवार , प्रो यमन पटेल, प्रो सीताराम कैवर्त्य,श्री नरेंद्र प्रधान,श्री विद्यानंद पटेल, प्रो रोशनी गुप्ता, प्रो अंजु पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो प्रीति सोनी, प्रो प्रतिभा पटेल, प्रो टिकेश्वरी साहू, प्रो रोशनी यादव प्रो हर्षिता पटेल,सहित समस्त स्टॉफ एवं बीएड द्वितीय वर्ष,बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी, पीजीडीसीए के छात्र छात्राओं की
उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button