शिक्षासंगठनसामाजिक

एचडीएफसी बैंक बरमकेला शाखा का एसडीएम मोनिका वर्मा ने किया उद्घाटन,चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा एवं पुरे टीम की मेहनत लायी रंग

बरमकेला:- बरमकेला में लंबे समय से एक प्राइवेट बैंक की मांग की जा रही थी। उसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई के अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा विगत वर्षों से संबंधित विभाग एवं वित्त मंत्री को पत्राचार कर काफी प्रयास किया गया था। जिस पर डी. के.उपाध्याय उप महाप्रबंधक एवं संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पत्र क्रमांक एसएलबीसी 2022- 23/ 29 दिनांक 5-8-2022 को अपने पत्र के माध्यम से चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला को संबंधित विभाग द्वारा नए वित्तीय वर्ष के पहले एचडीएफसी बैंक की शाखा खोलने का लिखित आश्वासन दिया गया था। जिसका सुखद परिणाम आया 12 जनवरी को एसडीएम मोनिका वर्मा के द्वारा एचडीएफसी बैंक की बरमकेला शाखा का पूजा अर्चना कर फिता काटकर शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में क्रेशर एवं राइस मिलों की भरमार है और लेनदेन के लिए रायगढ़ जाना पड़ता था इसलिए यहां यह मांग की जा रही थी जो व्यवसायिक एवं आम उपभोक्ताओं की सुविधा दृष्टि से उपयोगी साबित होगी।।इस तरह से चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा एवं पुरे टीम के प्रयासों से एक नए बैंक खुलने से बरमकेला की आम जनता एवं व्यवसायियों को इससे बड़ी लाभ मिलेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button