
सक्ति – अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के बच्चो के द्वारा ग्राम मसनिया कला एवं मसनिया खुर्द में शानदार गरबा नृत्य किया गया एवं नाटक तथा झांकी प्रस्तुत किया गया बच्चो ने रात्रि का समय रहते हुए भी बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिए एवं अपना मनमोहक प्रस्तुति दिए जिससे समस्त ग्रामवासी बहुत आनंदित हुए आप सभी को बता दे अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है जिसमे मसनिया खुर्द में ग्रामवासियों के द्वारा तथा मसनिया कला में महिला समिति के द्वारा नवदुर्गा का मूर्ति रखा गया है ।
यह अंबेडकर स्कूल के बच्चो का शानदार गरबा नृत्य किया गया जिससे खुश होकर बच्चो को बहुत सारे प्रोत्साहन राशि दिया गया एवं बच्चो के उज्ज्वल भविष्य का कामना किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल की एच एम ज्योति पटेल असिस्टेंट एच एम साहित्य साहू शिक्षक शिव चौहान शिक्षिका निकिता चौहान रंजना गुप्ता रीना सांडिल्य सुनीता कंवर रेणुका सागर सोभा सागर पूनम साहू रमा जयसवाल त्रिवेणी यादव सुमन पटेल तथा ग्रामवासी छोटू पटेल अमित पटेल राजीव डनसेना प्रकाश पटेल रामदयाल चौहान मनोज जायसवाल का विशेष योगदान रहा।






