
अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियां विषय पर पायल अग्रवाल ने दिए प्रभावशाली भाषण
8 नवंबर कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम में पायल अग्रवाल को पुरस्कृत किया जाएगा
रायगढ़ ।दिनांक 19अक्टूबर 2023 को केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय रायगढ़ में तृतीय कुल उत्सव 2023 के अंतर्गत “अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियां” विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिला एवं रायगढ़ जिला से महाविद्यालय स्तर से चयनित प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय कुल 6 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन छ प्रतिभागियों के मध्य प्रतिस्पर्धा थी।

इस प्रतियोगिता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अध्यापिका पायल अग्रवाल ने महाविद्यालयीन स्तर से तृतीय स्थान पर चयनित होकर शासकीय केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय रायगढ़ में आयोजित कुल उत्सव 2023 अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभागी स्वरूप भाषण प्रतियोगिता में प्रस्तुत विषय पर प्रभावकारी उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत किया जिसे निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप निर्णायक मंडल ने द्वितीय स्थान पर चयनित किया।अगले क्रम में उन्हें 8 नवंबर 2023 शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के तृतीय कुल उत्सव 2023 के गरिमामयी शुभ अवसर पर उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ परिवार पायल अग्रवाल बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा की इस उपलब्धि से अभिभूत होकर गर्व कर रहें है तथा कॉलेज में हर्ष व्याप्त है।इस उपलब्धि पर पायल अग्रवाल को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा सर जी, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त शैक्षणिंक एवं अशैक्षणिंक स्टॉफ की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।






