
सारंगढ़ – सारंगढ़ के कमला नगर पठारपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मुर्गा सब्जी नहीं बने और गाली देने पर कलयुगी बेटे ने अपने ही मां की लाठी डंडे और परशुल से मार मार कर हत्या कर दिया है । घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है ।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कामिल हक ने बताया कि सारंगढ़ के कमला नगर में मृतिका फिरतीन बाई खड़िया उम्र 65 वर्ष का उनके घर में मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ था। जांच करने पर शव के पास खून के धब्बे भी मिले। शव का परीक्षण पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया पीएम में चोट लगने से मौत होना पता चला जिसके बाद मृतिका के बेटे अक्तु खड़िया को गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी अक्तु ने बताया कि उनकी मां फिरतीन बाई के द्वारा गाली गलौज और मुर्गा नहीं बनाऊंगा कहा गया जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने लाठी डंडे और घर में रखे परशुल से मार मार कर मृतिका की हत्या कर दी। अब कलयुगी पुत्र को सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कर दिया है इस पूरे कार्यवाही में सारंगढ़ सिटी कोतवाली से एएसआई राजेश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष मेरी, आरक्षक ओम चांद साहू, दिलीप तेंदुए, योगेश कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।






