कानून

मतदान दलों के लिए तैयार किया जा रहा मतदान किट

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने मंडी परिसर के नवीन भवन में तैयार किए जा रहे मतदान किट का अवलोकन किया। निर्वाचन भंडार भवन में मतदान दलों के उपयोग हेतु मतदान केंद्र के लिए आवश्यक सभी सामग्री को एक बैग में रखकर मतदान सामग्री किट तैयार किया जा रहा है। मतदान के पूर्व इसका वितरण संबंधित मतदान कर्मी को किया जाएगा।

इस अवसर पर एसपी आशुतोष सिंह,अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान किट में शामिल सामग्री

मतदान किट में मतदाताओं का सूची रजिस्टर, पीठासीन अधिकारियों के लिए चेकलिस्ट, मतदाता पर्ची, सामान्य रोग सर्दी, पेट दर्द, बुखार आदि के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त चुनाव दवाई किट, मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी सूचना, जिला निर्वाचन अधिकारियों की सूची, तंबाकू मुक्त जोन, स्टेशनरी, लिफाफों का बुकलेट, सांविधिक और असांविधिक (Statutory-Non Statutory) पोलिंग मेटेरियल किट शामिल हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button