
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवम्बर 2023आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आज आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त बरमकेला प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जितेश नायक को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दुलोपाली के जंगल में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही आबकारी अमला दुलोपाली जंगल पहुँचा जहाँ 06 प्लास्टिक पॉलीथिन (प्रत्येक में 25-25 लीटर )में कुल 150 लीटर महुआ शराब ( कीमत 30000 रुपए) और 22 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 10-10 किलोग्राम) में कुल 220 किलो ग्राम महुआ लाहन ( कीमत 11000रुपए) बरामद किया जाकर लावारिस प्रकरण कायम किया गया |






