
बरमकेला – 05 साल से भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का छत्तीसगढ के जनता ने अंत कर दिया है और पुनः छत्तीसगढ के चहुमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ देव तुल्य जनता ने सरकार बनाने का अवसर दिया है पिछले चुनाव में जनता ने इस भ्रष्टाचार सरकार के जूठे वादों के जाल में फसकर सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था लेकिन 5 सालो में जनता तंग हो गई क्योंकि भूपेश की इस भ्रष्ट सरकार ने हर क्षेत्र में माफिया राज चलाया जिससे जनता परेशान होकर उसे सत्ता से बेदखहल कर दिया है भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का अवसर दिया निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी अपने किए वादों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी चाहे वह पीएससी घोटाले की जांच हो या प्रधानमंत्री आवास माननीय प्रधानमंत्री ने कहा था की हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना पर सिग्नेचर करके मुख्यमंत्री आवास के अंदर जाएगा तो ये वादा हम जल्द ही पूरा करके गरीबों को उनका हक देंगे आज अगर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाना है तो प्रदेश के प्रथम आईएएस वर्तमान भाजपा नेता, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को प्रदेश की बागडोर मिलनी चाहिए। जनसेवा के उद्देश्य से जिस व्यक्ति ने कलेक्टरी जैसी नौकरी को छोड़ा वह निस्संदेह जनहित में बड़े कार्य करने हेतु ही राजनीत में आये हैं। आलाकमान को इस ओजस्वी नेतृत्व के दूरदर्शिता का लाभ उठाते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद देना चाहिए। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय और शिक्षा के खासे जानकार ओपी चौधरी को यदि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद का सुअवसर प्रदान करता है तो निश्चित रूप से प्रदेश की गिरी हुई साख जहां सुधरेगी तो वहीं प्रत्येक वर्ग के आय के साधन में भी बढ़ोतरी होगी। मूलतः ओबीसी वर्ग से आने वाले ओपी चौधरी जी के पास जहां गुणों का भंडार है तो वहीं प्रशाशनिक अनुभव का अकूट सामर्थ्य है । कुल मिलाकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर यदि ले जाना है तो ओपी चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर एक मौका देना चाहिए। आलाकमान ओपी चौधरी जी की कर्मप्रधान कार्यप्रणाली से भली भांति वाकिफ है ऐसे में उम्मीद जताया जा रहा है कि प्रथम पंक्ति की जवाबदारी में ओपी चौधरी जी का ही नाम होगा।






