
▪️ महेश साहू ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
खरसिया/ साहू संघ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध समाजसेवी महेश साहू ने जन जन के चहेते, आदिवासी नेता, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुऐ, हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब रायगढ़ जशपुर सहित संपूर्ण प्रदेश का समुचित विकास होगा महेश साहू ने कहा कि सहज सरल व्यक्तित्व के हाथों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व आया है, ऐसे में नरेंद्र मोदी जी तथा अमित शाह जी के नेतृत्व का यह दृष्टिकोण है स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ पूर्ण रूप से भय मुक्त तथा भ्रष्टाचार मुक्त होगा।
महेश साहू ने बताया की जन जन के चहेते विष्णु देव साय 1989 में वार्ड पंच बने फिर 1991 में बगिया पंचायत के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए,सरपंच बनते ही इन्हें तपकरा विधानसभा सीट से 1991 से 1998 तक भाजपा प्रत्याशी बनाया गया और पहली बार 26 साल की






