शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गय,पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ के अधिकारियों ने कॉलेज के छात्रों का मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ के सैनिकों का किया गया विशेष सम्मान

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा , रायगढ़ में संस्था के अध्यक्ष श्री शिरीष सारडा एवं डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के दिशा निर्देशानुसार एवं संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो भारती जशवानी के नेतृत्व में विगत दिवस 7 दिसंबर 2023 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर एस एन प्रधान , विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्जेंट पी के गभेल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ , लांस नायक रवि गुप्ता सचिव पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ एवं सूबेदार मेजर एल के चौधरी को सादर आमंत्रित किया गया था। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष पूजा अर्चना किया गया और कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ से हार्दिक स्वागत किया गया। अवसर पर बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने दिवस के बारे में अपने विचार रखे।संबोधन की कड़ी में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ चेयरमैन शिरीष सारडा ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा स्वरूप स्टीकर के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि से हमारे देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु आर्थिक सहायता मिलती है। ये हम सबका कर्तव्य भी है।सूबेदार मेजर एल के चौधरी पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सेवा के लिए अपनी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा की अपनी पूरी ताकत झोंक दी उनके परिवार वालों के कल्याण के लिए स्टीकर द्वारा प्राप्त यह राशि खर्च की जाती है।उन्होंने छात्रों को सेना में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपके पास भी जज़्बा होना चाहिए देश की सेवा करने की भावना के साथ बच्चों आपको देश की सेवा के लिए आगे बढ़ने है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सर्जेंट पी के गभेल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आप अभी क्या हैं ये मायने नहीं रखता बल्कि आप जिस रास्ते से चलकर आपने पहुंचा है वो मायने रखता है।आपको क्या करना है वह आपको पता होना चाहिए। जीवन में ये कभी मत कहना कि ये बेकार है मुझे इसे नहीं करना चाहिए जहां जो भी मिले सीखना जरूर। उन्होंने ऐ पी जे अब्दुल कलाम के उदाहरण देकर छात्र छात्राओं को मोटिवेट किया। लांस नायक रवि गुप्ता सचिव पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ ने जम्मू के रजौरी एल ओ सी पर अपने सेवा कार्य के दौरान बिताए महत्वपूर्ण क्षणों का जिक्र करते हुए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए
देश की सेवा के लिए प्रेरित किया ।पूर्व सैनिक संगठन रायगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर एस एन प्रधान ने सेना में देश की सेवा करने के दौरान राजस्थान ,पंजाब बॉर्डर कारगिल में बटोरे अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थितियां पैदा हो अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर डटे रहना सेना की प्रत्येक जवान की विशेषता है। प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि समय समय पर डिफेन्स में बहुत सारी वैकेंसी निकलती है आप चेक करते रहिएगा और जरूर आवेदन करिएगा डिफेंस के क्षेत्र में आप अपना कैरियर अच्छा बना सकते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम पर सादर आमंत्रित अतिथियों को संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी ,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा मोमेंटो भेंटकर विशेष सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल अग्रवाल ने की। वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्र धारी ने द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टॉफ सहित अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही एवं सहभागिता रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button